तेज धूप में बढ़ रहा है पिगमेंटेशन, तो बातों का रखें ध्यान
तेज धूप में बढ़ रहा है पिगमेंटेशन, तो बातों का रखें ध्यान
गर्मी में धूप और उमस की वजह से रंगत फीकी पड़ने लगती है। तेज धूप में निकलने से पिगमेंटेशन की समस्या भी बढ़ जाती है। जिसकी वजह से त्वचा पर दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरलू उपाय के बारे में बताएंगे जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
पिगमेंटेशन की समस्या है तो आपको लाल प्याज के रस का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप लाल प्याज को सुखा लें और उसका पाउडर बनाकर चेहरे पर लगाएं।
अगर आपको डीप पिगमेंटेशन है तो इसके लिए कच्चा दूध इस्तेमाल करें। कॉटन की मदद से कच्चा दूध पूरे चेहरे पर लगाएं। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से आपकी रंगत साफ होने लगेगी।
पिगमेंटेशन की समस्या हो तो आप 1 चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी मिला लें और इसमें 3-4 बूंद दूध डाल दें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
त्वचा के लिए एलोवेरा को बहुत फायदेमंद माना गया है। अगर आपको पिगमेंटेशन की समस्या है तो एलोवेरा जेल लगाएं। इससे पिगमेंटेशन की समस्या दूर हो जाएगी।