दशहरे पर शमी के पेड़ की पूजा क्यों की जाती है?
दशहरे पर शमी के पेड़ की पूजा क्यों की जाती है?
दशहरे के पावन पर्व पर कई जगहों पर शस्त्र और शमी के पेड़ की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, दशहरा के दिन जिस तरह से नीलकंठ देखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन शमी के पेड़ और अपराजिता के फूल की पूजा करना शुभ माना जाता है।
दशहरा के दिन अपराजिता की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन अपराजिता की पूजा करने से सालभर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
मान्यताओं के अनुसार दशहरा के दिन शमी के पौधे की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन शमी की पूजा करने से हर काम में सफलता प्राप्त होती है।
वहीं पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत के समय पांडवों ने अपने अस्त्र और शस्त्र शमी के वृक्ष पर छिपाए थे. जिसके बाद उन्होंने महाभारत के युद्ध में कौरवों पर विजय प्राप्त की थी।