Lohri 2023: जानिए लोहड़ी पर्व का महत्व और कथा
Lohri 2023: जानिए लोहड़ी पर्व का महत्व और कथा
Lohri 2023: पूरे भारतवर्ष में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोहड़ी के दिन पंजाब में लोग अलाव जलाते हैं और पवित्र अग्नि के पास पुरुष भंगड़ा और महिलाएं गिद्दा करती हैं। इस दिन तिल, गुड़ खाने की भी परंपरा है। बच्चे घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते हैं। यह फसल और मौसम से जुड़ा पर्व है। कहते हैं कि इस मौसम में पंजाब में किसानों के खेत लहलहाने लगते हैं। ऐसे में नई फसल की खुशी और अगली बुवाई की तैयारी से पहले इस त्योहार को धूमधाम मनाया जाता है।
महत्व-
लोहड़ी का पावन पर्व फसलों से जुड़ा हुआ है। ऐसा कहते हैं कि किसानों के लिए लोहड़ी नव वर्ष होता है।
वहीं इ,स त्यौहार से जुड़ी कई पौराणिक कथा है। जिनमें दुल्ला भट्टी की कहानी सबसे महत्वपूर्ण मानी गई है।
इस दिन लोग लकड़ियां इकट्ठा करके घर के पास या फिर किसी खुली जगह आग जलाते हैं।
वहीं पवित्र अग्नि की पूजा की जाती है और इसमें
पॉपकॉर्न,
तिल,
मूंगफली,
रेवड़ी आदि जैसी सामग्रियां अर्पित करते हैं।
लोहड़ी का पर्व से जुड़ी दुल्ला भट्टी की पौराणिक कहानी के अनुसार, मुगल काल में अकबर के शासन के समय दुल्ला भट्टी नाम का एक युवक पंजाब में रहता था। दुल्ला भट्टी ने उस समय लड़कियों को सौदागरों से बचाया था। कहते हैं इसी वजह से लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है।