Lohri: भारत समेत अलग अलग देशों में आज मनाया जा रहा लोहड़ी का खास पर्व
Lohri: भारत समेत अलग अलग देशों में आज मनाया जा रहा लोहड़ी का खास पर्व
हर्ष और उल्लास में डुबा पावन पर्व लोहड़ी हमारी परंपरा एवं आस्था का साक्षी रहा है । सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का प्रतीक लोहड़ी सम्पूर्ण भारतवर्ष में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है.., परन्तु इस पर्व की धूम सबसे अधिक पंजाब अथवा हरियाणा में देखने को मिलती है… क्योंकि यह सिख समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व है। इस विशेष त्योहार के साथ ही पौष का माह का समापन अथवा माघ मास की आरंभ भी होता है।
हर साल की तरह इस साल भी लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी के दिन दुल्ला भट्टी और सुंदरिये-मुंदरिये की याद में जश्न मनाया जाता है। लोग खेत खलिहानों में या शहरों के मैदानों में लोग एकठ्ठे होकर आग जलाते हैं। इस आग के चारों ओर गिद्धा, भांगड़ा और लोक गीतों का जश्न मनाया जाता है। हालांकि इस साल भी कोरोना महामारी के चलते लोहड़ी का त्योहार लोग गाइड लाईन का पालन करते हुए मनाएंगे।