Makar Sankranti: जानें मकर संक्रांति का महत्व ? स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
Makar Sankranti 2023: जानें मकर संक्रांति का महत्व ? स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
Makar Sankranti: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति एक प्रमुख पर्व है। इस त्यौहार की धूम भारत के पंजाब, दिल्ली और हरियाणा राज्यों में अधिक देखने को मिलती है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन से ठंड कम होने लगती है। मकर संक्रांति को लोहड़ी, उत्तरायण, खिचड़ी, टहरी, पोंगल आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है।
तो चलिए आपको बताते हैं शुभ मुहूर्त के बारे में ।
मकर संक्रांति की सही तिथि
वैसे तो हर साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी के दिन ही मनाया जाता है
लेकिन इस साल पंचांग के अनुसार सूर्य शनिवार, 14 जनवरी की रात में 08:21 मिनट पर पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
इसीलिए तिथि के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व रविवार, 15 जनवरी को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि मकर संक्रांति पर दान-दक्षिणा का विशेष महत्व है।
जिन भी लोगों के कुंडली में शनि और सूर्य अशुभ हैं वह इस दिन काले तिल का दान अवश्य करें।
वहीं मकर संक्रांति पर सूर्य से शुभ फल पाने के लिए तांबे का सिक्का या चौकोर टुकड़ा नदी में प्रवाहित करना चाहिए।
मकर संक्रांति पर सूर्य से संबंधित चीजें जैसे
गेंहू,
गुड़-तिल,
घी,
लाल कपड़े,
कंबल,
गर्म कपड़े आदि का दान जरूर करें।