आयुष्मान भारत योजना’ के तहत कैंसर मरीजों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लाभ

आयुष्मान भारत योजना’ के तहत कैंसर मरीजों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लाभ

कैंसर मरीजों को अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ पाने के लिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होगी…दरअसल मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत कैंसर के मरीज बिना अस्पताल में भर्ती हुए 5 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं…जिसमें कीमोथेरपी, दवाइयां और जांच के खर्च भी शामिल किए जाएंगे.

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डाका कहना कि आयुष्मान भारतयोजना के तहत करीब 55 करोड़ लोगों को लाभ होगा, क्योंकि 10.74 करोड़ परिवार को इसके दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है…साथ ही उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन करवाने और आयुष्मान भारत योजना में शामिल अस्पतालों की सेवाओं के लिए पेमेंट करने की जरूरत नहीं है…अगर कोई फर्जी वेबसाइट एजेंट

लाभार्थियों से पैसे ऐंठने की कोशिश करता है या वेबसाइटों के जरिए फ्रॉड करते हुए दोषी पाया गया तो आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे.

आयुष्मान भारत योजना’ के तहत कैंसर मरीजों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लाभ

आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी कुछ जरूरी बातें
  1. इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए तक की फ्री हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी.
  2. इस स्कीम में हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद के खर्च को भी शामिल किया गया है
  3. सरकारी और चुने हुए निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा मिलेगी
  4. आयुष्मान भारत योजना पूरी तरह से कैशलेस होगी
  5. परिवार चाहे जितना बड़ा हो, उसके हर सदस्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ मिलेगा
  6. हर उम्र के लोग इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं,उम्र की भी कोई सीमा नहीं है
  7. प्रीमियम का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार करेंगी
  8. केंद्र सरकार 60%, राज्य सरकार 40% खर्च उठाएगी
  9. अस्पताल में भर्ती होने से पहले के स्वास्थ्य संबंधी खर्चे  और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद के खर्चे भी इसमें शामिल होंगे
  10. पॉलिसी लेने के पहले दिन से ही ये सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी.अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आने- जाने का परिवहन भत्ता भी दिया जाएगा                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                     PRATIBHA JYOTI

Pratiksha

A multi-talented girl possesses a degree in mass communications who is proficient in anchoring and writing content. She has experience of 3 years of working in various news channels like India TV, News 1 India, FM news, and Aastha Channel and her expertise lies in writing for multiple requirements including news, blogs, and articles. Follow@Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *