vastu tips: इस दिशा की ओर मुंह करके खाने से नहीं होती है पैसों की दिक्कत
vastu tips: इस दिशा की ओर मुंह करके खाने से नहीं होती है पैसों की दिक्कत
वास्तु शास्त्र में सभी दिशाओं का अलग महत्व बताया गया है।वास्तु शास्त्र के मुताबिक खान-पान के लिए भी उचित दिशा का चयन करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे किस दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए। किस दिशा में क्या करना शुभ होता है और क्या अशुभ वास्तु में इन सब बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जो लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास करते हैं वे अच्छी तरह जानते होंगे कि दिशाओं का कितना महत्व है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से बीमारियां दूर होती है। साथ ही देवताओं की भी कृपा प्राप्त होती है।
- उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से घर में रुपए-पैसों की कमी नहीं होती है।
- पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से सेहत अच्छी रहती है।
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके नहीं खाना चाहिए। दरअसल इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से दरिद्रता आती है।
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर आए मेहमान को पश्चिम दिशा में बैठाकर खाना खिलाना चाहिए।