Holi: आज है होलिका दहन , इस कारण मुहूर्त रात 12.40 से: जानिए पूजन की विधि
Holi: आज है होलिका दहन , इस कारण मुहूर्त रात 12.40 से: जानिए पूजन की विधि
Holi को लेकर अभी भी लोगों के अंदर कंफ्यूजन बना हुआ है, तो हम बता दें कि आज रात में होलिका दहन होगा। इसके लिए 5.30 घंटे का सिर्फ एक ही मुहूर्त है। इसकी वजह इस साल पूर्णिमा दो दिन तक रहेगी। जो कि आज शाम को 4.18 पर शुरू होगी और इसके साथ भद्रा दोष भी रहेगा।
मुहूर्त
इसी लिए रात में 12.40 से होली जलाने का मुहूर्त रहेगा। जब आप होलिका दहन कर सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले 1994 में ऐसा हुआ था। वहीं, धुरेंडी यानी रंग वाली होली पूरे देश में 8 तारीख को मनेगी।
देश के ज्यादातर राज्यों में होली जलने के 24 घंटे बाद ही रंग खेला जाएगा।
होली पूजन और दहन मुहूर्त के बारे में कहते हैं कि प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद अगले ढाई घंटे में भद्रा के रहते पूजा तो कर सकते हैं।