कौन से हैं वो बड़े और अहम सवाल जो cbi ने रिया चक्रबर्ती से पूछे
कौन से हैं वो बड़े और अहम सवाल जो cbi ने रिया चक्रबर्ती से पूछे
आज रिया चक्रवर्ती से सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई द्वारा पूछताछ की का रही है। बता दें कि कल ही रिया ने मीडिया के सामने कई खास सवालों के जवाब दिए थे जहां उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें मेंटल इश्यूज़ का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह रिया अपने भाई शौविक के साथ मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची जहां सीबीआई ने उनसे सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े कुछ बड़े सवाल पूछे।
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई द्वारा पूछे जा रहे कुछ अहम सवाल यह है –
- सबसे बड़ा सवाल तो यह था कि रिया चक्रवर्ती 8 जून को सुशांत का फ्लैट छोड़ कर क्यों गईं?
- सुशांत का घर छोड़ने के बाद 9 से 14 जून के बीच उनसे कोई बात हुई थी? अगर हां तो क्या बात की और अगर नहीं तो क्यों?
- रिया ने उन्हें ब्लॉक क्यों किया था?
- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में उन्हें किसने बताया और उस समय वह कहां थीं?
- सुशांत की मौत के बाद क्या वह उनके घर गई थीं? अगर नहीं तो उसका क्या कारण था और फिर कब और कहां उन्होंने सुशांत के शव को देखा?
- क्या सच में डिप्रेशन में थे सुशांत और उनका क्या इलाज चल रहा था? उनके डॉक्टरों, साइकैट्रिस्ट और मेडिटेशन वालों की डिटेल मांगा।
- रिया का सुशांत सिंह राजपूत के घरवालों के साथ कैसा रिश्ता था?
- आखिर रिया ने क्यों सुशांत की मौत के मामले में CBI जांच मांगी थी?