Sawan Somvar Vrat 2022 Date: जानिए कब से शुरू हो रहा सावन का महीना
Sawan Somvar Vrat 2022 Date: जानिए कब से शुरू हो रहा सावन का महीना
हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व बताया गया है। यह हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना होता है। हिंदू शास्त्र के अनुसार सावन का महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। यह महीना भगवान शिव को ही समर्पित है। ऐसी मान्यता है, कि इस महीने में भक्ति पूर्वक भोलेनाथ की पूजा करने से मनुष्य की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण हो सकती है।
कब से लगेगा सावन
साल 2022 में सावन माह 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को यानी सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें साल 2022 में सावन मास में 4 सोमवार आ रहे हैं। इस महीने शिवजी की पूजा और उनका अभिषेक करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इस महीने शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना भी बड़ा शुभ माना जाता है।
सावन सोमवार का पहला सोमवार – 18 जुलाई
दूसरा सोमवार: 25 जुलाई
तीसरा सोमवार: 1 अगस्त
चौथा सोमवार: 8 अगस्त
पांचवा सोमवार: 15 अगस्त