Republic Day: आखिर क्यों गणतंत्र दिवस पर पीएम नहीं फहराते हैं तिरंगा
Republic Day: आखिर क्यों गणतंत्र दिवस पर पीएम नहीं फहराते हैं तिरंगा
Republic Day: गुरुवार को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है। 26 जनवरी के दिन ही हमारे देश का संविधान लागू हुआ थाl साल 1950 के संविधान के साथ, देश को आधिकारिक तौर पर भारत गणराज्य के रूप में जाना गया l
इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं साथ ही इस खास मौके पर देश के राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं कि क्यों आज के दिन राष्ट्रपति ध्वजारोहण करते हैं।
26 जनवरी, 1950 में देश का संविधान लागू हुआ
आपको बता दें कि 15 अगस्त, 1947 में जब भारत आज़ाद हुआ , तो उस समय प्रधानमंत्री ही देश के प्रमुख थे।
इसी वजह से स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले से ध्वजारोहण किया था।
लेकिन 26 जनवरी, 1950 में देश का संविधान लागू किया गया,
तो राष्ट्रपति की शपथ ले चुके डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के संवैधानिक प्रमुख थे।
ऐसे में उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया था। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है l