Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें यह चीजें
Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें यह चीजें
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वस्तुओं में भी ऊर्जा होती है, और यह व्यक्ति की जिंदगी में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है।
वास्तु के अनुसार घर में रखी हुए कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है, जब वह उसकी सही दिशा और जगह पर रखी गई हो।
आज हम आपको बताएंगे घर की उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें रखनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूर्व और उत्तर दिशा के कोने में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति रखनी चाहिए।
उत्तर दिशा में तिजोरी रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस दिशा में तिजोरी रखने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।