INI CET Counselling: एम्स INI CET काउंसलिंग के पहले दौर का परिणाम जारी
INI CET Counselling: एम्स आईएनआई सीईटी काउंसलिंग के पहले दौर का आवंटन परिणाम हुआ जारी
INI CET Counselling: AIIMS ने राष्ट्रीय महत्व की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए काउंसलिंग 2023 के पहले दौर का आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट- aiimsexam.ac.in पर आवंटन सूची देख सकते हैं।
आवंटन सूची
आपको बता दें कि आवंटन सूची में उम्मीदवार का रोल नंबर, समग्र रैंक, श्रेणी, आवंटित विषय और आवंटित संस्थान विवरण शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों को आईएनआई सीईटी 2023 के पहले दौर में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 28 दिसंबर, 2022 तक ऑनलाइन पुष्टि जमा करनी होगी।
हालांकि आईएनआई सीईटी रिपोर्टिंग और पहली आवंटन सूची के खिलाफ दस्तावेज / सिक्योरिटी मनी डिपोजिट कर के सीट सुरक्षित करना का विकल्प 24 दिसंबर, 2022 से 28 दिसंबर, 2022 तक ही दिया जायेगा।