बॉलीवुड में एक बार फिर शोक का माहौल, कोरियोग्राफर सरोजखान का मुंबई में से निधन
बॉलीवुड में एक बार फिर शोक का माहौल, कोरियोग्राफर सरोजखान का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट से निधन
बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार रात 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। सांस लेने में परेशानी होने के कारण पिछले महीने ही उन्हें मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालाकिं उनका कोविड-19 का टेस्ट नेगेटिव आया था।
स्टार्स द्वारा मास्टरजी ’के नाम से पुकारे जाने वाले, सरोज खान जी ने 2000 से अधिक गानों का निर्देशन किया। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी सुपरस्टार्स के साथ काम किया था।