Ayodhya: दिल्ली से अयोध्या के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन
Ayodhya: दिल्ली से अयोध्या के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन
Ayodhya: दिल्ली से अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली से अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से अयोध्या तक हफ्ते में 6 दिन चलेगी।
बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 8 घंटे 20 मिनट के सफर में अयोध्या पहुंचा देगी। 4 जनवरी गुरुवार से इस ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है।
आपको बता दें कि आनंद विहार से अयोध्या धाम तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का अप-डाउन गाड़ी नंबर 22425 और 22426 है।
इस ट्रेन की शुरुआत आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगी। वहीं यह ट्रेन अयोध्या दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी।
यह ट्रेन हफ्ते में केवल बुधवार के दिन नहीं चलेगी। सफर के दौरान ट्रेन केवल दो जगहों पर ही रुकेगी। इसमें ट्रेन कानपुर रेलवे स्टेशन 11 बजे पहुंचेगी और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी।
वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या धाम से चलेगी। वहीं रात के 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।