Vastu Tips: घर में जरूर रखें यह चीजें, नहीं होगी धन की कमी
Vastu Tips: घर में जरूर रखें यह चीजें, नहीं होगी धन की कमी
वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए जाते हैं जिससे घर के अंदर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश होने लगता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा रहने पर परिवार में आर्थिक समृद्धि, सुख, वैभव और अच्छी सेहत मिलती है। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे घर में रखने से धन-धान्य की कमी नहीं होती।
शास्त्रों के मुताबिक, स्वास्तिक का चिह्न घर में लगाना बेहद शुभ होता है। पुराणों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी और गणपति का प्रतीक माना गया है। ऐसी मान्यता है कि स्वस्तिक का चिह्न लक्ष्मी को आकर्षित करता है और हमारे घरों में माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
अपने घर में सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिए लक्ष्मी जी के चरणों को घर के मुख्य द्वार पर लगाए। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की चरण पादुका होती है, वहां सारा दु:ख-दारिद्रय दूर हो जाता है। इन चरणों को घर में स्थापित करने से खुशहाली का आगमन होता है।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि मां तुलसी मां लक्ष्मी का ही रूप है। मान्यता है कि अगर नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा की जाए, तो मृत्यु के बाद सद्गति प्राप्त होती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से कभी भी अशांति नहीं होती है और घर धन धान्य से भरा रहता है।
हिन्दू धर्म में मोर पंख का बहुत महत्व है। यदि आप अपने घरों में खुशहाली को बरकरार रखना चाहते हैं तो घर में मोर पंख लाकर जरूर रखें। घर में सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिए आप एक मोरपंख हमेशा पूजा स्थान पर रखें और दूसरा घर की तिजोरी में रखें।