Summer Tips: गर्मियों में भूलकर भी न करें तांबे का इस्तेमाल, हो जाएंगे बीमार
Summer Tips: गर्मियों में भूलकर भी न करें तांबे का इस्तेमाल, हो जाएंगे बीमार
Summer Tips: तांबे के बर्तन पूजा-पाठ में काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि तांबे के बर्तन सेहत के बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन से पानी पीने की सलाह देते है, स्वास्थ्य के लिए यह काफी लाभकारी होता है। लेकिन क्या आपको पता है गर्मियों में तांबे के बर्तन में खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

गर्मियों में तांबे का बर्तन इस्तेमाल करना आपको बीमार कर सकता है। दरअसल, तांबे की तासीर गर्म होती है। अगर आप तांबे के बर्तन में खाना खाते हैं, तो इसमें कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे आपके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
गर्मियों में भूलकर भी न खाएं तांबे के बर्तन में वरना होंगे ये नुकसान
– भूख न लगने की समस्या।
– शरीर का तापमान समान्य से ज्यादा बढ़ना।
– डायरिया की शिकायत।
– उल्टी, जी मचलना या मतली की समस्या।
– इस मौसम में आप सुबह खाली पेट तांबे का पानी पी सकते हैं।
– तांबे के बर्तन में भूलकर भी दूध न पिएं।