Ayushi Murder Case में पुलिस ने माता-पिता को किया गिरफ्तार, सामने आया ये सच
Ayushi Murder Case: आयुषी मर्डर केस में पुलिस ने माता-पिता को किया गिरफ्तार, दूसरी जाति में शादी करने से नाराज था परिवार
Ayushi Murder Case मथुरा में हुए आयुषी मर्डर केस के मामले में पुलिस ने लड़की के माता पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आयुषी को उसके पिता ने ही गोली मारी थी और इस वारदात में मां ने भी साथ दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक हत्या दिल्ली के बदरपुर स्थित घर पर की गई जिसके बाद में लाश को लाल रंग के सूटकेस में पैक करके यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया गया था।
शादी से नाराज था परिवार
बताया जा रहा है कि आयुषी ने करीब एक साल पहले भरतपुर के रहने वाले छत्रपाल राजपूत से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।
वहीं उनका परिवार इसके खिलाफ था।
आयुषी शादी के बाद अपने मायके में ही रह रही थी।
17 नवंबर की दोपहर आयुषी का मां से झगड़ा हुआ। पिता को पता चला तो उन्होंने आयुषी को समझाया।
वह नहीं मानी तो पिता ने गुस्से में लाइसेंसी रिवॉल्वर से आयुषी के सीने में दो गोलियां दाग दीं।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
किन कारणों से हुआ आयुषी का कत्ल?
मथुरा पुलिस के मुताबिक जांच के बाद कत्ल की दो मुख्य वजहें सामने आ रही हैं
एक यह कि दूसरी जाति के लड़के से शादी की गई
और दूसरा यह कि लड़की कई दिनों तक घर से बाहर रहती थी।