इंसान से भी बड़े आकार वाले चूहे को देखकर लोग रह गए दंग, वीडियो आई सामने
इंसान से भी बड़े आकार वाले चूहे को देखकर लोग रह गए दंग, वीडियो आई सामने
क्या आपने कभी इंसान से भी बड़े आकार वाला चूहा देखा है…दरअसल मेक्सिको में कचरे में एक विशालकाय चूहा नजर आया है…इतने विशाल चूहे को देखकर हर किसी के होश उड़ गए…ये चूहा इंसान से भी काफी बड़ा था…लेकिन बाद में पता चला कि असल मामला क्या है…
सोशल मीडिया पर इस विशालकाय चूहे की फोटो खूब वायरल हो रही है…हुआ कुछ यूं था कि मेक्सिको में भारी बारिश के चलते अचानक शहर का मुख्य नाला बुरी तरह जाम हो गया था…कुछ सफाईकर्मी इसे साफ करने पहुंचे जहां उन्होंने नाले से करीब 22 टन कचरा बाहर निकाला…तभी उनकी नजर कचरे के ढेर में मौजूद एक विशालकाय चूहे पर पड़ी…
आम चूहों के मुकाबले ये चूहा बहुत बड़ा था…आशंका है कि ये तूफान के बाद आई बारिश में शहर के नाले में आकर अटक गया होगा… जब वर्कर्स की नजर इस विशालकाय जीव पर पड़ी, तो कुछ देर के लिए उनकी सांसे थम सी गईं…बड़ी हिम्मत जुटाकर सफाईकर्मी उसके नजदीक पहुंचे…तब जाकर असलियत का पता लगा..
दरअसल कचरे में दिखा ये चूहा असली नहीं था…यह एक बड़ा हैलोवीन प्रॉप था…यानी ये एक नकली चूहा था…रिपोर्ट के मुताबिक ये तूफान में बहकर नाले तक जा पहुंच गया था…यह सफाई करते समय कर्मचारियों के जाल में फंस गया…
बता दें चूहे की असली मालकिन की भी पहचान हो गई है…इवलिन लोपेज़ के मुताबिक, काफी समय पहले आए तूफान में उनका ये चूहा गायब गया था…लेकिन अब जाकर ये दोबारा मिल गया है…