BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर में इनकम टैक्स की रेड
BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर में इनकम टैक्स की रेड
BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस पर मंगलवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की छापेमारी अभी भी जारी है। वहीं यह रेड सुबह 11:30 बजे से चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक ऑफिस के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों को फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा गया है। वहीं आयकर अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बैकअप लेंगे और इसे लोगों को वापस सौंप देंगे।
छापेमारी के साथ ही अब राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ट्वीट कर रेड को अघोषित आपातकाल बताया है।
कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, “पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है. अघोषित आपातकाल। “
आपको बता दें कि बीबीसी लंदन का मीडिया आउटलेट है जो भारत में काफी सालों से पत्रकारिता कर रहा है। इसके साथ ही हाल ही में बीबीसी अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर काफी चर्चा में रही जिसको लेकर काफी बवाल भी मचा। यह डॉक्यूमेंट्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों को लेकर थी।