आज है बप्पा का Ganesh Chaturthi, आप भी जानिए पूजा विधि
आज है बप्पा का Ganesh Chaturthi, आप भी जानिए पूजा विधि
वर्षभर भक्तगण करते हैं बप्पा का इंतजार.. जिनके जयकारों के जयघोष से पूरा वातावरण हो जाता है गुंजायमान.. ऐसे अद्भुत स्वरूप वाले सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश जी समस्त देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय हैं.. गौरी नंदन भगवान श्री गणपति जी को समर्पित गणेश चतुर्थी का पावन पर्व सम्पूर्ण भारत में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है।
भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए यह त्योहार उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इस पावन पर्व पर भक्तगण श्रद्धापूर्वक व आस्थापूर्ण ह्रदय के साथ एकदन्त भगवान गणपति जी का पूजन करते हैं तथा प्रभु को अपने घर में विराजित करते हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व का समापन बप्पा के विसर्जन के साथ होता है। भावविभोर मन से भक्तगण भगवान गणपति जी को विसर्जित करते हैं।

पूजा विधि
प्रातःकाल स्नान-ध्यान करके भगवान गणपति जी की प्रतिमा चौकी पर लाल आसन के ऊपर विराजमान करें।
इसके पश्चात गंगाजल से शुद्धिकरण के पश्चात भगवान गणेश जी का आह्वान करें।
अब बप्पा को पुष्प, सिंदूर, जनेऊ तथा दूर्वा अर्पित करके मोदक अथवा लड्डू का भोग लगाएं।
इसके अतिरिक्ति भगवान गणपति जी की कथा पढ़ें या सुनें अथवा आरती करें।