Mohammed Zubair and Prateek Sinha को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?
MMohammed Zubair and Prateek Sinha को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?
MoMohammed Zubair and Prateek Sinha: दुनिया के प्रतिष्ठित पुरस्कार कहे जाने वाले नोबेल प्राइज के इस साल के विजेताओं के नामों की घोषणा होनी शुरू हो चुकी है। जिसमें फैक्ट-चेकर्स मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा का नाम शामिल हैं। वहीं इस शुक्रवार को इस पुरस्कार के विजेता का ऐलान हो जाएगा।
इस साल का नोबेल पुरस्कार शुक्रवार को नार्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाएगा।
जानकरी के मुताबिक मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा ऑल्ट न्यूज नामक एक वेबसाइट चलाते हैं,
जोकि सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली कथित फेक न्यूज का फैक्ट चेक करती है।
ऑल्टन्यूज के को-फाउडंर्स, प्रतीक और जुबैर का नाम दावेदारों में शामिल
टाइम मैग्जीन के अनुसार, फैक्ट चेक वेबसाइट ऑल्टन्यूज के को-फाउडंर्स, प्रतीक और जुबैर नॉमिनेशन के आधार पर पुरस्कार जीतने के दावेदारों में हैं,
जिन्हें नॉर्वेजियन सांसदों के जरिए से पब्लिक किया गया। जुबैर की गिरफ्तारी का मामला पूरी दुनिया में छाया था,
जिसका कई संस्थाओं ने विरोध किया था।
आपको बता दें कि साल 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में लगभग 343 उम्मीदवार हैं,
जिनमें से 251 व्यक्ति हैं और 92 संगठन शामिल हैं।
हालांकि, नोबेल कमेटी नॉमिनेटेड लोगों के नामों का ऐलान नहीं करती है।
पुलिस द्वारा हुए थे गिरफ्तार
वहीं इस साल जून महीने में मोहम्मद जुबैर को साल 2018 में किए गए एक ट्वीट के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने उन पर धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर काम करने का आरोप लगाया था।
खबरों के अनुसार इस मामले में एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
गिरफ्तारी के बाद लगभग महीनेभर जेल में बिताने के बाद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।