Chaitra Navratri 2020: इन नौ दिनों भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
Chaitra Navratri 2020: इन नौ दिनों भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
आज से चैत्र नवरात्रि के पावन दिन शुरू हो गए हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि का अत्यंत महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व पर मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती हैं। इस दौरान कई लोग पूजा करने के साथ -साथ व्रत भी रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे नवरात्र के दौरान हमें कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।
- नवरात्रि के नौ दिनों तक अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमे गेंहू, मक्के का आटा, सूजी, चावल, बेसन, रागी और बाजरे का आटा शामिल है।
- नवरात्रि के नौ दिनों में शराब, नॉन वेज और अंडे का सेवन करना वर्जित है।
- इन नौ दिनों तक सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।
- लहसुन और प्याज इन नौ दिनों में पूरी तरह से वर्जित है। इन दिनों लोग लौकी, पालक, आलू और टमाटर जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
5.नवरात्रि के दौरान इस तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप खाना बनाने के लिए शुद्ध देशी घी या मूंगफली के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नवरात्रि के व्रत में कुछ मसालों से भी परहेज किया जाता है, जैसे हल्दी और गरम मसाला। वहीं जीरा के पाउडर भी इन दिनों में खाने से परहेज करना चाहिए।