Hariyali Teej 2022: जानें किस दिन पड़ेगी हरियाली तीज, महत्व एवं शुभ मुहूर्त
Hariyali Teej 2022: जानें किस दिन पड़ेगी हरियाली तीज, महत्व एवं शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। यह दिन खासतौर पर लड़कियों और महिलाओं के लिए होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी इस दिन तैयार होकर खूब पकवान आदि खाती हैं और अपने खुशनुमा जीवन की कामना करती हैं।
हरियाली तीज 2022 डेट
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है, जो कि इस साल 31 जुलाई 2022 को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। ऐसे में जो महिलाएं इस दिन व्रत करती हैं उनके लिए पूजा का शुभ समय सुबह 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 8 बजकर 33 मिनट तक है ।
महत्व –
सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। कुंवारी कन्याएं अच्छे पति को प्राप्त करने के लिए इस व्रत का अनुष्ठान करती हैं। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है। अपने परिवार की सुख और समृद्धि के लिए सुहागन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत पूर्ण करती हैं।