Ukraine vs Russia यूक्रेन ने क्यों दिया भारत को महाभारत का दिया वास्ता
Ukraine vs Russia यूक्रेन ने क्यों दिया भारत को महाभारत का दिया वास्ता
रूस और यूक्रेन को लेकर जहां एक तरफ कई महीनों पहले से हमले की गुंजाइश की जा रही थी, गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन के एक कार्यक्रम में जंग का ऐलान करने के बाद यूक्रेन की राजधानी में बम के धमाके सुनाई देने लगे।
बिगड़ते माहौल में जहां यूक्रेन में कई भारतीय अब तक फंसे हैं वहीं घबराए हुए यूक्रेन के लोगों ने चाणक्य और महाभारत का जिक्र कर भारत से गुहार लगाई है।
बता दें कि यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है दरअसल रूस भारत के देश को पुराने मजबूत संबंध पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ घनिष्ठता देखी यूक्रेन चाहता है कि भारत इस युद्ध को रोकने में यूक्रेन की मदद के लिए एक कदम आगे बढ़ाएं।
इसी के साथ ही आपको बता दें कि यूक्रेन के राजदूत
इगर पोलिखा ने कहा कि ” महाभारत को याद कीजिए कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लड़ाई ईसा पूर्व करीब 3,102 साल पहले लड़ी गई थी महाभारत की युद्ध से पहले भी शांति की कई कोशिशें की गई थी, दुर्भाग्य से महाभारत में शांति की में कोशिश से सभी असफल रही थी लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस मामले में ऐसी कोई भी बातचीत असफल नहीं रहेगी।”
साथ ही रूसी राजदूतों ने पीएम नरेंद्र मोदी से इस हमले में हस्तक्षेप मांगने के साथ-साथ पुतिन से उनकी दोस्ती का हवाला दिया और कहा कि “भारत का रूस के साथ एक अलग रिश्ता है जो स्थिति बिगड़ रही है उसे भारत हमें बचा सकता है और उसमें एक अहम रोल निभा सकता है।” साथ ही इगर पालिका ये भी कहा की “मोदी से हमारी अपील है कि वह तुरंत रूसी राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति जेनेंस्की के बीच बात करवाएं, जिससे जल्द से जल्द यह सारी परेशानी ठीक हो सके।”