Congress President Election Result: मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया है। जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले, अध्यक्ष के चुनाव में कुल 9497 वोट पड़े थे ।
वहीं कांग्रेस मुख्यालय के बाहर खड़गे की जीत का जश्न मनाया जा रहा है,
जीत के बाद खड़गे से मिलने सचिन पायलट, गौरव गोगोई, तारिक अनवर जैसे अन्य नेता पहुंचे।
थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया,
जिसमें उन्होंने ने लिखा “ये काफी सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी की बात है,
मैं खड़गे जी के लिए उनके इस काम में सफलता की कामना करता हूं।”
आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं।
80 साल के खड़गे को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से है।
उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है और पेशे से वकील भी रह चुके हैं।
खड़गे सबसे पहले 1969 में कर्नाटक के गुलबर्ग सिटी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे,
इसके बाद 1972 में पहली बार चुनकर विधानसभा गए, तब से लेकर 2009 तक वो कुल 9 बार विधायक रह चुके है,
1976 में वो पहली बार कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री बने। खड़गे को 1988 में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2005 में उन्हें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। 2008 तक वह इस पद पर बने रहे। 2009 में पहली बार सांसद चुने गए।
Instagram Facebook Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, लॉगआउट हो रहे अकाउंट Instagram Facebook Down सोशल…
10 Budget-Friendly Destinations for New Year Celebrations in India 10 Budget-Friendly Destinations: India offers numerous…
Salmon Khan: कुछ रोचक बाते, जो शायद आपने नहीं सुनी हों Salmon Khan: रोचक बाते,…
Bigg Boss 17: नाजिला ने आयशा खान पर साधा निशाना? सलमान खान के रियलिटी शो…