Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों और दिल्ली पुलिस में झड़प
Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों और दिल्ली पुलिस में झड़प
Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर घमासान बढ़ता जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्होंने बेड मंगवाए थे। पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई।
बताया जा रहा है कि दुष्यंत फोगाट समेत दो पहलवानों को चोट भी लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार फोल्डिंग लेकर जंतर-मंतर पहुंचे आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया।
रो पड़ीं विनेश फोगाट और साक्षी मलिक
आपको बता दें कि देर रात मीडिया से बात करते हुए पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक रो पड़ीं।
उन्होंने कहा कि वह देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी हैं,
मगर उनके साथ अपराधियों की तरह बर्ताव किया जा रहा है।
जनवरी में देश के कुछ प्रमुख पहलवानों के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन किया गया था
जिसके बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और अन्य कोचों के खिलाफ लगाए गए
आरोपों की जांच के लिए एक ‘निगरानी समिति’ के गठन की घोषणा की थी।