सुशांत सिंह केस को लेकर सियासत तेज हो गई है…आलम यह है कि यह मामला महाराष्ट्र की राजनीति का अहम मुद्दा बनता जा रहा है। इसके चलते मुंबई और बिहार के बीच जंग सी छिड़ गई है…बता दें सुशांत सिंह सुसाइड केस को लेकर अब शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं…
शिवसेना के मुखपत्र सामना में सांसद संजय राउत ने बिहार पुलिस और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वे मिलकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। यही नहीं उन्होंने बिहार के डीजीपी पर आरोप लगाया कि वह बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। इसके अलावा संजय राउत ने एक्टर सुशांत के पिता की दूसरी शादी करने और बाप-बेटे के आपसी संबंध अच्छे न होने की बात भी कही है।
संजय राउत का आरोप है कि सुशांत का परिवार यानी पिता पटना में रहते हैं.. उनके पिता से उसके संबंध अच्छे नहीं थे…पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जिसे सुशांत ने स्वीकार नहीं किया…पिता से उसका भावनात्मक रिश्ता नहीं बचा था…उसी पिता को बरगलाकर बिहार में एक FIR दर्ज कराई गई और मुंबई में घटित गुनाह की जांच करने के लिए बिहार पुलिस मुंबई आई.
संजय राउत ने आगे कहा कि मुंबई पुलिस पर आरोप लगाकर बिहार सरकार ने केंद्र से CBI जांच की मांग की.. 24 घंटे के भीतर इस मांग को मंजूरी भी मिल गई..यह राज्य की स्वायत्ता पर सीधा हमला है.. उन्होंने कहा कि सुशांत का मामला कुछ और समय मुंबई पुलिस के हाथ में रहता तो आसमान नहीं टूट जाता, लेकिन यह राजनीतिक निवेश और दबाव की राजनीति है…संजय राउत का यहां तक कहना है कि सुशांत मामले की ‘पटकथा’ पहले ही लिखी जा चुकी थी..उन्होंने सुशांत मामले में केंद्र का हस्तक्षेप करना मुंबई पुलिस का अपमान बताया है…
संजय राउत ने CBI पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं है। जिनकी सरकार केंद्र में होती है, सीबीआई उनकी ताल पर काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में बीजेपी उद्धव ठाकरे की सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। सरकार नहीं गिरा पा रहे हैं तो बदनाम किया जा रहा है।
बता दें शिवसेना के सांसद संजय राउत ने इस तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए सुशांत केस को राजनीतिक रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है…
Instagram Facebook Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, लॉगआउट हो रहे अकाउंट Instagram Facebook Down सोशल…
10 Budget-Friendly Destinations for New Year Celebrations in India 10 Budget-Friendly Destinations: India offers numerous…
Salmon Khan: कुछ रोचक बाते, जो शायद आपने नहीं सुनी हों Salmon Khan: रोचक बाते,…
Bigg Boss 17: नाजिला ने आयशा खान पर साधा निशाना? सलमान खान के रियलिटी शो…