राफेल की कब होगी भारत में एंट्री? जानिए भारत में क्यों छिड़ा था राफेल पर घमासान
राफेल की कब होगी भारत में एंट्री? जानिए भारत में क्यों छिड़ा था राफेल पर घमासान
जल्द ही भारत में राफेल की एंट्री होने वाली है… ये विमान अंबाला एयरबेस पर लाए जाएंगे… और यहीं इन्हें रखा जाएगा… खबरों के अनुसार 5 विमान फ्रांस से रवाना हो गए हैं… और ये 29 जुलाई को भारत पहुंच जाएंगे… ये राफेल के पहले बैच की डिलीवरी है…
राफेल पर सियासत
बता दें कि राफेल को लेकर भारत में बहुत सियासी घमासान हुए… इसकी डील को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था… लंबे समय से भारत को राफेल का इंतजार था…. और अब आखिरकार ये इंतज़ार खत्म होने वाला है… भारतीय वायुसेना को राफेल अक्टूबर 2019 में हैंडओवर किया गया था
राफेल की खासियत
राफेल विमान फ्रांस की विमानन कंपनी दसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाया गया 2 इंजन वाला लड़ाकू विमान है… इसके एक विमान को बनाने में 70 मिलियन की लागत आती है। इस विमान की लंबाई 15.27 मीटर होती है और इसमें एक या दो पायलट ही बैठ सकते हैं… राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है