Virat-Anushka: भारतीय टीम की आलराउंड बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में एक साधारण परिवार में जन्में विराट कोहली का नाम आज देश और दुनिया भर में लाखों फैंस की जुबां पर रहता हैं। फिर उनके जन्मदिन के खास मौके पर फैंस एक उनके करीबी दोस्त अलग अंदाज में विराट को बधाई भी दे रहे हैं।
वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सेलिब्रिटी जगत के पावर कपल हैं।
आपको पता है दोनों के रिश्ते में एक ऐसा वक्त भी आया था, जब दोनों अलग होने वाले थे।
जी हां विराट के बर्थडे के खास मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़ी दिलचस्प बाते बताते है।
जैसा की आप सब जानते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी।
दोनों ने साथ में शैंपू ब्रांड के लिए ऐड की शूटिंग की थी।
हालांकि, दोनों की पहली मुलाकात के कुछ इस तरह रही की,नर्वस होने के कारण विराट ने अनुष्का को देखते ही उनकी हाई हील्स पर जोक मार दिया था, जिससे वह चीढ़ गई थीं।
आपको बता दें कि इस ऐड शूट के बाद विराट और अनुष्का के बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं ,
लेकिन विराट और अनुष्का ने अपने इस रिश्ते को सबसे छुपा कर रखा।
विराट और अनुष्का के रिश्ते में एक वक्त ऐसा भी आया था जब खबरें आई थीं कि दोनों अलग हो गए हैं।
कोहली का इंस्टाग्राम पर पोस्ट
साल 2016 में विराट कोहली ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में हार्ट ब्रोकन लिखा था।
इसके बाद विराट और अनुष्का साथ दिखने भी बंद हो गए थे,
जिस वजह से माना गया कि दोनों अलग हो गए। लेकिन ऐसा नहीं था।
इन खबरों के बाद ही दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें विराट और अनुष्का साथ में डांस करते दिखे।
यह वीडियो युवराज और हेजल कीच की शादी के मौके का था।
जिसके बाद साल 2017 के दिसंबर में खबर आई कि दोनों अब एक दूसरे के हो चुके हैं।
इटली के टसकनी में दोनों की सीक्रेट डेस्टिनेशन वेडिंग हुई, जिसका खुलासा दोनों ने शादी की तस्वीरें शेयर कर किया था।
Instagram Facebook Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, लॉगआउट हो रहे अकाउंट Instagram Facebook Down सोशल…
10 Budget-Friendly Destinations for New Year Celebrations in India 10 Budget-Friendly Destinations: India offers numerous…
Salmon Khan: कुछ रोचक बाते, जो शायद आपने नहीं सुनी हों Salmon Khan: रोचक बाते,…
Bigg Boss 17: नाजिला ने आयशा खान पर साधा निशाना? सलमान खान के रियलिटी शो…