Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाएं घड़ी, होगा शुभ
Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाएं घड़ी, होगा शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवार पर लगी घड़ी सिर्फ समय देखने वाला यंत्र ही नहीं है बल्कि व्यक्ति के जीवन पर घड़ी का असर पड़ता है। घर की दीवार पर लगी घड़ी सिर्फ समय बताने का कार्य ही नहीं करती बल्कि कई शुभ और अशुभ संकेत भी देती है। वास्तु नियमों के अनुसार अगर घड़ी का गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो ये नुकसान का कारण भी बन जाती है।
घर की पूर्व दिशा में घड़ी लगाना शुभ माना जाता है।
वास्तु के हिसाब से घर में घड़ी का दक्षिण दिशा में लगा होना शुभ नहीं होता है। इससे से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
कभी भी भूलकर भी घर में घड़ी को दक्षिण दिशा में ना लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने के साथ ही पैसों की किल्लत भी लाती है।
वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस जगह पर लगी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा लाती है।
घर में खुशहाली और सुख समृद्धी बनाएं रखने के लिए पेंडूलम वाली घड़ी ना लगाएं।
इस बात का ध्यान भी रखें कि आपके घर में लगी घड़ी बंद ना हो।
गलती से भी घड़ी पर धूल ना जमने दें।