Vastu Tips: इन चीजों की वजह से घर में पैदा होती है पैसों की किल्लत
Vastu Tips: इन चीजों की वजह से घर में पैदा होती है पैसों की किल्लत
घर की साज-सज्जा के लिए हम अपने घर में सजावट की वस्तुएं लगाते हैं। हमारा घर साफ-सुधरा रहे, इसके लिए रोजाना झाड़ू-पोछा करते हैं। लेकिन इन सबके अलावा घर की सुख-शांति और खुशहाली के लिए वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ विशेष चीजों का होना शुभ नहीं माना जाता है। यह चीजें घर में वास्तु दोष को पैदा करती हैं तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी है यह चीजें..
वास्तु के अनुसार, अगर किसी के घर में कबूतर का घोंसला बना है तो जान लें कि आने वाले समय में आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि कबूतर को राहु ग्रह का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कुंडली में राहु का दुष्प्रभाव होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार घर के अंदर कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि कांटेदार पौधे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
वास्तु के अनुसार, घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। जिस घर में मकड़ी जाला लगा रहना, कबाड़ भरा रहना आदि चीजें नकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत बन जाती हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी सीलन न होने दें। क्योंकि जहां पर सीलन होती है वहां पर मां लक्ष्मी कभी भी वास नहीं करती है।
भूलकर भी कभी झाड़ू को किसी की नजरों के सामने न पड़ने दें। हमेशा इसे किनारे पर छिपाकर रखनी चाहिए। इसके अलावा कभी भी झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इसे मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।