भक्तों के इंतजार के बीच आज से शुरू हुई वैष्णो देवी की यात्रा, ये होंगे नियम
भक्तों के इंतजार के बीच आज से शुरू हुई वैष्णो देवी की यात्रा, ये होंगे नियम
इतने दिनों बाद आज एक बार फिर से मां वैष्णो की यात्रा शुरू हो रही है… इस खबर से भक्तों में खुशी की लहर है, बता दें कि कोरोना संकट शुरू होने के साथ मार्च से वैष्णो देवी की यात्रा बंद कर दी गई थी… जिसे पुनः शुरू किया जा रहा है वैष्णो देवी की यात्रा के शुरू होने के साथ ही कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए… कई तरह नियम भी लगाए गए हैं, जिसे मानना अनिवार्य है… क्या हैं वो नियम….
1. प्रसाशन के नियम के अनुसार पहले सप्ताह 2,000 श्रद्धालु रोज दर्शन कर सकेंगे, जिनमें 1,900 भारतीय और 100 विदेशी यात्री होंगे…
2. इसी प्रकार सभी भक्तों को दर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा..
3. सोशल डिस्टेंसिंग के सभी भक्तों को मास्क पहनना भी जरूरी है
4. इसके अलावा सभी एंट्री गेट पर यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी.
5. सभी भक्तों को फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा….