कांग्रेस में उथल पुथल, सचिन पायलट समेत तीन मंत्री हुए बर्खास्त
कांग्रेस में उथल पुथल, सचिन पायलट समेत तीन मंत्री हुए बर्खास्त
कांग्रेस में एक बार फिर उथल पुथल मची हुई है, राजस्थान मंत्रिमंडल से सचिन पायलट और उनके दो करीबी मंत्रियों को बर्खास्त किया जा चुका है… और साथ ही उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया है… जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं..
कांग्रेस के अंदर चल रही इस हलचल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पलड़ा भारी दिख रहा है… साथ ही पार्टी के विधायकों ने सचिन पायलट के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है… वो लोग लगातार कार्रवाई करने की मांग कर रहे. इसके बाद राजस्थान मंत्रिमंडल से सचिन पायलट और उनके दो करीबी मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया.
बता दें कि सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही मंत्री पद से हटाए जाने की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिया…