Tiger day: भारत के कितने प्रतिशत है बाघों की संख्या, जानकर हो जाएंगे हैरान
Tiger day: भारत के कितने प्रतिशत है बाघों की संख्या, जानकर हो जाएंगे हैरान
आज International tiger day है, और दिन हर साल बाघों के सुरक्षा के मद्देनजर होता है… दुनिया की बात करें तो इस वक्त दुनिया में 4,200 बाघ बचे हैं। सिर्फ 13 देश हैं जहां बाघ पाए जाते हैं…. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी इनमें से भी 70% बाघ भारत में हैं…
जी हाँ एक रिपोर्ट के अनुसार 1973 में हमारे देश में सिर्फ 9 टाइगर रिजर्व थे….अब इनकी संख्या बढ़कर 50 हो गई है। ये सभी टाइगर रिजर्व या तो अच्छे हैं या फिर बेस्ट हैं… देश के कुछ इलाके हैं जहाँ ये टाइगर सबसे ज्यादा पाए जाते हैं.. वैसे तो पूरे देश के 20 राज्यों में कुल 2,967 बाघ हैं…इनमें से 1,492 बाघ मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड में हैं…
भारत के अलावा 12 टाइगर रेंज नेशन हैं, जिनमें बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, रूस, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों का नाम आता है..