भगवान श्री कृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए यह चीजें
भगवान श्री कृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए यह चीजें
हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का बहुत अधिक महत्व होता है। इस साल कृष्णा जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022, दिन गुरुवार को पड़ रही है। इस दिन श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भक्त पूरी श्रृद्धा भाव से कृष्ण की पूजा करते हैं, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
कहा जाता है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी में पूजा के समय कुछ चीजें होना बेहद अवश्य है।
श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय वस्तुओं में से बांसुरी एक है, इसलिए पूजा में बांसुरी जरूर रखें बांसुरी सरलता और मिठास का प्रतीक है।
पूजा के दौरन भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ गाय की मूर्ति जरूर रखें।
हिंदू धर्म में गाय को बहुत ही पूजनीय माना गया है। माना जाता है कि गाय में 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के बिना भोग नहीं लगाया जाता है। इसलिए भोग में तुलसी जरूर डालें ।
मोर पंख के बिना श्रीकृष्ण का श्रृंगार अधूरा रहता है इसलिए कृष्ण मूर्ति के साथ मोर पंख जरूर रखें।
कृष्ण को माखन मिश्री बहुत ही प्रिय है। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाने से मनोकामनओं की पूर्ति होती है।
श्रीकृष्ण विशेष रूप से वैजयंती की माला धारण किए रहते हैं। इसलिए पूजा के समय श्रीकृष्ण को वैजयंती की माला पहनाना न भूलें।
श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए घंटी भी रखें, इसकी ध्वनि से नकारात्मकता दूर होती है।