सुशांत की भांजी ने शेयर किया पालतू कुत्ते का भावुक वीडियो
सुशांत की भांजी ने शेयर किया पालतू कुत्ते का भावुक वीडियो
आए दिन नए-नए खुलासे की वजह से सुशांत सिंह केस सुर्खियों में बना हुआ है…अब सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाली वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनका डॉगी फज नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर फज का वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘फज अभी भी उम्मीद भरी निगाहों से दरवाजे की ओर देखता रहता है’। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है…
बता दें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी फैमली फज को अपने साथ पटना स्थित घर ले गए थे। इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी एक फोटो शेयर की थी। जिसमें सुशांत के पिता केके सिंह और फज थे…
सुशांत सिंह को फज से बेहद लगाव था…इससे पहले जारी एक वीडियो में सुशांत और फज के बीच जुड़ाव साफ देखा जा सकता है। वीडियो में सुशांत और फज दोनों गार्डन में खेलते नजर आ रहे थे। सुशांत से रेस लगाने में फज भी पीछे नहीं था।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत केस के चलते आज मुंबई स्थित ईडी के ऑफिस में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ चल रही है…