Sidhu Moose Wala : यह हैं सिद्धू मूसेवाला के 10 सबसे हिट गाने, जिन्होंने जीत लिया सबका दिल
Sidhu Moose Wala : यह हैं सिद्धू मूसेवाला के 10 सबसे हिट गाने, जिन्होंने जीत लिया सबका दिल
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी है। बीते दिन सिद्धू मूसेवाला पर बदमाशों ने 30 राउंड की फायरिंग की है, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महज 28 साल की उम्र में एक टैलेंटेड सिंगर का यूं इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिद्धू मूसेवाला की गायकी और गानों के फैंस दीवाने थे. उन्होंने साल 2016 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। सिद्धू मूसेवाला का पहला गाना जी वैगन था। इसके बाद उन्होंने कई चार्ट बस्टर गाने गाए हैं।
सिद्धू मूसेवाला को साल 2017 में आए So High गाने से मिली थी। इस गाने को यूट्यूब पर 48 करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे। सिद्धू ने न सिर्फ इस गानें को अपनी आवाज दी थी बल्कि उन्होंने इस गाने के बोल भी खुद ही लिखे थे। सो हाई गाने के लिए उन्हें ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवॉर्ड भी मिला था।
सिद्धू मूसेवाला का गाना टोचन साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल भी सिद्धू ने खुद लिखे थे। इस गाने को 246 मिलियन यानी 24 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे।
सिद्धू मूसेवाला का गाना जट्ट दा मुकाबला साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर आठ करोड़ 82 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के बोल भी दिवंगत पंजाबी सिंगर ने खुद लिखे थे।
सिद्धू मूसेवाला का गाना 22 22 साल 2020 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर नौ करोड़ 90 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
सिद्धू का यह गाना पंजाबी फिल्म ‘डाकुआ दा मुंडा’ में शामिल किया गया था। इस गाने को अब तक 13 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।