हिंदू धर्म में देवी-देवाताओं को प्रसन्न करने के लिए पूजा सामग्री का विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों में विस्तार से बताया गया है कि किस देवता को पूजा में कौन सी सामग्री अर्पित करनी चाहिए और किन वस्तुओं का पूजा में होना वर्जित माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि भगवान शिव जी की पूजा में कौन सी चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए। शिवपुराण के अनुसार कुछ ऐसी सामग्री हैं जिन्हें शिव जी की पूजा में शामिल नहीं करना चाहिए।
शिवलिंग पर केतकी के फूल अर्पित करने पर भगवान शिव नाराज हो जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार केतकी के फूल ने ब्रह्मा जी का झूठ में साथ दिया था, इसलिए क्रोधित होकर भगवान शिव ने श्राप दे दिया था कि उनकी पूजा में कभी केतकी के फूल का उपयोग नहीं होगा।
शिव जी की पूजा में न शंख बजाया जाता है न ही शंख से उनका जलाभिषेक किया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शंकर ने त्रिशुल शंखचूड़ नामक राक्षस का वध किया था। उसकी राख से शंख की उत्पन्न हुआ था।
सावन में भोलेभंडारी की पूजा में तुलसीदल का पत्ता भी नहीं चढ़ाया जाता। कथा के अनुसार भगवान शिव ने तुलसी के पति जालंधर का संहार किया था।
भगवान शिव को छोड़कर लगभग सभी देवी-देवताओं की पूजा में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी को सौभग्य का प्रतीक माना जाता है और शिव तो वैरागी हैं. शास्त्रों के अनुसार शिव को हल्दी चढ़ाने से चंद्रमा कमजोर होता है।
Instagram Facebook Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, लॉगआउट हो रहे अकाउंट Instagram Facebook Down सोशल…
10 Budget-Friendly Destinations for New Year Celebrations in India 10 Budget-Friendly Destinations: India offers numerous…
Salmon Khan: कुछ रोचक बाते, जो शायद आपने नहीं सुनी हों Salmon Khan: रोचक बाते,…
Bigg Boss 17: नाजिला ने आयशा खान पर साधा निशाना? सलमान खान के रियलिटी शो…