RBI Repo Rate: EMI चुकाने वालों को बड़ा झटका, भरनी पड़ेगी ज्यादा राशि
RBI Repo Rate: EMI चुकाने वालों को बड़ा झटका, भरनी पड़ेगी ज्यादा राशि
आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। जिसका फैसला एमपीसी की बैठक में लिया गया ।
आरबीआई ने रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 5.9% हो गई है।
वहीं इससे पहले आरबीआई ने अगस्त में रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी।
मई महीने में भी हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया था।
क्या रेपो रेट बढ़ने से लोन ईएमआई प असर पड़ेगा?
आपको बता दें कि रेपो रेट बढ़ने से सारे लोन महंगे हो जाएंगे।
क्योंकि रेपो रेट वो दर होती है जिस पर आरबीआई दूसरे बैंकों को कर्ज मुहैया कराती है।
जिसके विपरीत रिवर्स रेपो रेट उस ब्याज दर को कहते हैं
जो आरबीआई के पास पैसा रखने पर केंद्रीय बैंक बैंको को देती है।
https://twitter.com/ANI/status/1575707286932422656?s=20&t=Yk70ycF4rXgStqjIlDr5OQ
वहीं देखा जाएं तो अगर आरबीआई रेपो रेट घटाएगा तो बैंक ब्याज दर कम करेंगे और अगर आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है तो बैंक ब्याज दर बढ़ाएंगे।
इससे आम आदमी को मिलने वाला लोन महंगा हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार अगर आपने फिक्स्ड रेट पर बैंक से लोन लिया है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है।
इसका असर केवल वेरिएबल दरों पर लिए गए कर्ज पर भी पड़ेगा।
वहीं Central Bank की ओर से कहा गया है कि फैसला वर्तमान प्रभाव से ही लागू होगा।
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि महंगाई का खतरा अब भी बना हुआ है।
उन्होंने कहा है कि चुनौतीपूर्ण समय में देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ है।
हमारा जीडीपी ग्रोथ सबसे बेहतर है।
ऐसे काम करता है रेपो रेट?
भारतीय रिजर्व बैंक बाजार में मुद्रा के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट का इस्तेमाल करता है।
जब बाजार महंगाई की गिरफ्त में होती है तब आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है।