रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद की मौत, ऋषि कपूर भी देखकर हो गए थे हैरान
रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद की मौत, ऋषि कपूर भी देखकर हो गए थे हैरान
रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद की अचानक मौत हो गई, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है… जुनैद हूबहू रणबीर कपूर जैसे दिखते थे, जिसके चलते लाखों लोग उनके फैंन थे… यही नहीं वो खुद भी दिखने में काफी हैंडसम थे… उनकी तस्वीरें देखकर यकीन करना मुशकिल हो जाता था कि वो असल में रणबीर नहीं है… खुद ऋषि कपूर भी उनकी तस्वीर देखकर हो हैरान गए थे…
एक बार ऋषि कपूर भी उनकी तस्वीर देखकर काफी कन्फ्यूज हो गए थे… उन्होंने खुद उनकी तस्वीर रणबीर कपूर के साथ पोस्ट की थी और लिखा था कि O MY GOD मेरे बेटे का हमशक्ल भी है…कमाल का डबल है ये तो… उनकी इस तस्वीर पर कई रिएक्शन सामने आए थे… लेकिन अचानक उनकी मौत से उनके फैंस काफी सदमे में हैं…
उनकी मौत की जानकारी एक पत्रकार यूसुफ जुनैद ने दी… उन्होंने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है… बता दें जुनैद सोशल मीडिया पर काफी पापुलर थे साथ ही वो मुंबई में रहकर अनुपम खेर के मॉडलिंग स्कूल में एडमीशन भी लिया था… और दो हप्ते पहले ही वो मुंबई से कश्मीर वापस आए थे…