विकास दुबे के एनकाउंटर के साथ खड़े हुए सवाल, अब कौन देगा जवाब
विकास दुबे के एनकाउंटर के साथ खड़े हुए सवाल, अब कौन देगा जवाब
गैंगस्टर विकास दुबे का आज सुबह एनकाउंटर हो गया, उज्जैन से कानपुर लाते वक्त विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ… पुलिस की माने तो वो भागने की कोशिश कर रहा था.. इस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है.
विकास दूबे के एनकाउंटर के बाद से ही यूपी पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं… माना जा रहा था कि विकास दुबे के पकड़े जाने से कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है और इस लिए ये एनकाउंटर किया गया… विकास दूबे के एनकाउंटर के साथ कई सवाल खड़े हो गये हैं…
1. कानपुर की सीमा में आने के बाद एसटीएफ के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट कैसे हुआ?
2. विकास दुबे एक्सीडेंट होते ही पुलिस के हथियार कैसे छीन लिए?
3. क्या पुलिस ने विकास दुबे को लाते समय सावधानी नहीं बरती..
4. फायर पहले किसने किया पुलिस ने या फिर विकास दुबे ने..
5. जब विकास दुबे ने खुद चिल्ला चिल्लाकर मीडिया के सामने गिरफ्तारी दी थी. अचानक उसका मन कैसे बदल गया?
6. मीडिया की गाड़ी को उस जगह से थोड़ी देर पहले ही क्यों रोक दिया गया…