प्रियंका का आज लखनऊ में मेगा रोड शो, राहुल गांधी भी होंगे साथ
प्रियंका का आज लखनऊ में मेगा रोड शो, राहुल गांधी भी होंगे साथ
प्रियंका गांधी का आज लखनऊ में मेगा रोड शो होगा… रोड शो में राहुल गांधी -ज्योतिरादित्य सिंधिय़ा भी साथ होंगे.. लखनऊ में आज प्रियंका का मेगा रोड शो… प्रियंका गांधी का आज लखनऊ में मेगा रोड शो होगा… रोड शो में राहुल गांधी -ज्योतिरादित्य सिंधिय़ा भी साथ होंगे.. सियासी पारी शुरू करने के बाद प्रियंका गांधी का लखनऊ में पहला मेगा रोड शो हैं… करीब 9 घंटे के इस रोड शो के दौरान प्रियंका का साथ राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया देंगे… कांग्रेस महासचिव प्रियंका इस दौरान पार्टी दफ्तर में नहीं, बल्कि वीआईपी गेस्ट हाउस में रुकेंगी… वे हर रोज वीवीआईपी गेस्ट हाउस से कांग्रेस मुख्यालय जाएंगी… जहां पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी… कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, ये रोड शो करीब 9 घंटे का होगा. रोड शो एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस के पार्टी दफ्तर तक का होगा… जिसमें तकरीबन 3 दर्जन जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा…
प्रियंका लगभग हर चौक-चौराहे पर बने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेंगी… आखिरी में माल्यार्पण राजीव गांधी की प्रतिमा पर होगा… जो कांग्रेस दफ्तर के ठीक बाहर चौराहे पर लगी है… पहले दिन रोड शो और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद देर शाम को राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो जाएंगे… ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 फरवरी को वापस लौटेंगे…