Priyanka Chopra ने साइन की एक और हॉलीवुड फिल्म
Priyanka Chopra ने साइन की एक और हॉलीवुड फिल्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। खबरों की माने तो प्रियंका इस बार हॉलीवुड अदाकारा सिएना मिलर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।
बता दे कि इस फिल्म को एंथनी चेन बनाने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को साइन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म 2 महिलाओं और एक बच्ची की कहानी है। जिसमें एक फिजिशियन डॉक्टर है, ये समर नाम की शादीशुदा डॉक्टर है, जो सैन फ्रांसिस्को में रहती है। उसे पता चलता है कि वह कभी मां नहीं बन सकती। उसी साल भारत में एक गरीब महिला अपनी बेटी को बचाने के लिए उसे छोड़ देती है।
कविता नाम की यह महिला अपने फैसले पर जिंदगीभर पछताती रहती है। उसकी बच्ची का नाम आशा है वो मुंबई के एक अनाथालय में रहती है और इसी बच्ची के जरिए समर और कविता एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं।वहीं फैंस यह खबर समाने आने के बाद से ही काफी एक्सीडेंट है । हाल ही में प्रियंका अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी मैरिड लाइफ को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।