प्रियंका चोपड़ा बनी माँ, इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
प्रियंका चोपड़ा बनी माँ, इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
देसी गर्ल के यानी प्रियंका चोपड़ा ने आज अपने फैंस को अपनी मां बनने की खुशखबरी से चौंका दिया. जी हाँ पीसी माँ चुकी हैं. उन्होंने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी.
प्रियंका ने कहा कि वो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने सभी से अपनी निजता बनाए रखने की भी अपील की.
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’