अप्रैल 2021: देखिए व्रत त्यौहारों की पूरी लिस्ट, पड़ने वाले हैं यह प्रमुख व्रत
अप्रैल 2021: देखिए व्रत त्यौहारों की पूरी लिस्ट, पड़ने वाले हैं यह प्रमुख व्रत
अप्रैल महिने की शुरुआत हो चुकी है, और इसी के साथ इस महिने में पड़ने वाले त्योहारों और व्रत की भी शुरुआत हो गई है. इसबार शीतला अष्टमी से लेकर चैत्र नवरात्रि, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण त्योहार पड़ने वाले है.
देखिए अप्रैल 2021की व्रत त्यौहारों की पूरी लिस्ट…
2 अप्रैल, शुक्रवार: गुड फ्राइडे
4 अप्रैल:, रविवार: ईस्टर डे, शीतला अष्टमी
7 अप्रैल, बुधवार: पापमोचिनी एकादशी
9 अप्रैल, शुक्रवार: प्रदोष व्रत। इसे शुक्र प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा।
10 अप्रैल: दिन: शनिवार: मासिक शिवरात्रि
11 अप्रैल, रविवार: चैत्र अमावस्या
12 अप्रैल, सोमवार: रमजान प्रारंभ
13 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र नवरात्रि प्रारंभ,घटस्थापना
14 अप्रैल, बुधवार: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
15 अप्रैल, गुरुवार: चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
16 अप्रैल, शुक्रवार: विनायक चतुर्थी, चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन- मां कुष्मांडा पूजा
17 अप्रैल, शनिवार: चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन- मां स्कन्दमाता पूजा
18 अप्रैल, रविवार: चैत्र नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी पूजा
19 अप्रैल, सोमवार: चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि पूजा
20 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन- मां महागौरी की पूजा, दुर्गा अष्टमी, महाष्टमी
21 अप्रैल, बुधवार: राम नवमी, भगवान राम का जन्म दिवस।
22 अप्रैल, गुरुवार: चैत्र नवरात्रि पारण
23 अप्रैल, शुक्रवार: कामदा एकादशी
24 अप्रैल, शनिवार: शनि प्रदोष
25 अप्रैल, रविवार: महावीर जयंती
27 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती