Kantara on OTT: चार भाषाओं में अब ओटीटी पर रिलीज होगी ‘कांतारा’
Kantara on OTT: चार भाषाओं में अब ओटीटी पर रिलीज होगी ‘कांतारा’
Kantara on OTT: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों लगातार छाई हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। वहीं सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई करने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर अपना कमाल दिखने के लिए तैयार है। कन्नड़ एक्टर ऋषभ शेट्टी स्टारर और निर्देशित फिल्म ‘कांतारा’ अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है।
‘कांतारा’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है
‘कांतारा’ प्राइम वीडियो पर आज यानी 24 नवंबर, 2022 से स्ट्रीम हो गई है।
यह मूवी कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम जैसी भाषा में इंडिया समेत 240 देशों में रिलीज हुई है।
आपको बता दें कि 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
इस फिल्म को पहले 4 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी थी लेकिन रिलीज टाल दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक फिल्म कांतारा को IMDb पर 10 में से 9.5 रेटिंग मिली है।
बात करें अगर स्टारकास्ट की तो लीड रोल में ऋषभ शेट्टी हैं।
किशोर, अचुत्य कुमार, प्रकाश थुमिनाड, प्रमोट शेट्टी और नवीन डी पाटिल हैं।
इस फिल्म को लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी ने ही डायरेक्ट किया है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये दक्षिण कन्नड़ के एक गांव कांतारा पर आधारित है।