27 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा है महासंयोग, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा असर

27 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा है महासंयोग, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा असर

इस साल जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा क्योंकि इस बार अष्टमी तिथि 11-12 अगस्त यानी दो दिन तक रहेगी…खास बात यह भी है कि इस जन्माष्टमी पर 27 साल बाद अद्भुत संयोग बन रहा है…बता दें 1993 के बाद जन्माष्टमी पर पहली बार बुधाष्टमी और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं…ज्योतिषविद के अनुसार तुला, मकर और मीन राशि वाले जातकों को इससे काफी लाभ हो सकता है…

मेष– इस राशि वाले लोगों के लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। प्रेम संबंध में सुधार होगा। इस दिन मेष राशि वालों को गाय के दूध से भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। लाभ होगा..
वृषभ– इस राशि के जातकों के ऐश्वर्य में वृद्धि साथ ही घर में सुख शांति आएगी। जन्माष्टमी पर कच्ची लस्सी से बाल गोपाल का अभिषेक करें और सफेद मक्खन का भोग अवश्य लगाएं। अच्छा फल मिलेगा।
मिथुन– मिथुन राशि वालों के मन में लंबे समय से चल रही इच्छाएं अवश्य पूरी होंगी। सभी कार्य पूरे होंगे। इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं साथ ही गन्ने के रस से प्रभु का अभिषेक करने से लाभ होगा…
कर्क– इस राशि के जातकों के जीवन में चल रही सारी कठिनाइयां जल्द दूर होंगी। रोगों से छुटकारा मिलेगा। कर्क राशि के जातकों को दूध में तुलसी के पत्ते डालकर भगवान को भोग लगाना चाहिए। कच्चे दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होगी।
सिंह– विवाह में देरी की समस्या खत्म हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। इस जन्माष्टमी सिंह राशि के जातक बाल गोपाल को झूला अवश्य झुलाएं। भगवान को केसर की बर्फी का भोग लगाएं और गुलाब के शरबत से भगवान का अभिषेक करने से मनवांछित फल मिलेगा…
कन्या– कन्या राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। व्यवहार में सकारात्मकता आएगी। इस राशि वालों को प्रभु श्रीकृष्ण को लड्डू का भोग अवश्य लगाना चाहिए साथ ही गन्ने के रस से भगवान का अभिषेक करना चाहिए…

तुला– धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। रुपए-पैसों को लेकर चिंताएं खत्म होंगी। इस राशि के जातक नंद लाल को सफेद मक्खन का भोग लगाएं और कच्ची लस्सी से अभिषेक करें। अवश्य लाभ होगा..
वृश्चिक– इस राशि वालों के सभी कार्य जल्दी ही पूरे होंगे। दुश्मनों की हार होगी। आप भगवान कृष्ण को गाय के दूध से भोग लगाएं साथ ही पंचामृत से उनका अभिषेक करें
धनु– सगे-संबंधियों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परिचित लोगों से वाद-विवाद खत्म हो सकता है। धनु राशि के जातक भगवान को बेसन की बर्फी का भोग अवश्य लगाएं। हल्दी वाले दूध से बाल गोपाल का अभिषेक करने से सारे काम बन जाएंगे।
मकर– इस राशि के जातक पढ़ाई-लिखाई में आगे बढ़ेंगे। करियर में तरक्की होगी। मकर राशि के जातक नंद लाल को झूला झुलाएं एवं गंगाजल से अभिषेक करें।
कुंभ– जीवन की कई अड़चनें दूर होंगी। घर में खुशहाली आएगी साथ ही घर के सदस्यों का भाग्योदय होगा। कुंभ राशि के जातक शुद्ध देशी घी से बनी मिठाई से बाल गोपाल को भोग लगाएं। पंचामृत से उनका अभिषेक करें। उचित लाभ होगा।
मीन– मीन राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी। कष्ट दूर होंगे। मीन राशि वाले बेसन की बर्फी से श्रीकृष्ण को भोग लगाएं साथ ही केसर युक्त दूध से उनका अभिषेक करें। अवश्य सफलता मिलेगी।

Pratiksha

A multi-talented girl possesses a degree in mass communications who is proficient in anchoring and writing content. She has experience of 3 years of working in various news channels like India TV, News 1 India, FM news, and Aastha Channel and her expertise lies in writing for multiple requirements including news, blogs, and articles. Follow@Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *