ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज Shane Warne का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
ऑस्ट्रेलिया देश के दिग्गज पूर्व गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन की खबर से पूरे विश्व भर में सन्नाटा फैल गया, इस खबर को जिसने सुना वो दंग रह गया। शेन वॉर्न की 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। आपको बता दें कि विश्व क्रिकेट के इतिहास में शेन वॉर्न ने लेग स्पिनर्स में सबसे अधिक विकेट लिए है, उन्होंने लेग स्पिनर में सभी खिलाड़ीयों को पीछे पछाड़ दिया था। उनके निधन की खबर सुनने के बाद पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई।
खबरों के मुताबिक शेन वॉर्न का निधन थाईलैंड के कोह समुई में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। आपको बता दें वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में हुआ था और शेन वॉर्न अपने जीवन में कई बार विवादों में रहे है। उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पूर्व पत्नी सिमोन कैलहन से उनकी शादी 2005 में हुई थी। जिसके 10 साल बाद 2005 में दोनों अलग हो गए थे। करियर के बाद वॉर्न का रिश्ता लंबे समय तक हॉलीवुड अभिनेत्री लिज हर्ली के साथ भी रहा।