Sawan Month: सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
Sawan Month: सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन 14 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक रहेगा। वहीं सावन में कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आज हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें सावन के माह भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
सावन माह में न करें इन चीजों का सेवन
सावन माह में पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मैथी, लाल भाजी, बथुआ का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त गोभी एवं पत्ता गोभी भी नहीं खानी चाहिए।
नॉनवेज, लहसुन-प्याज, तेज मसाले वाला तामसिक खाना नहीं खाना चाहिए।
शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। तंबाकू-सिगरेट आदि कोई नशा भी नहीं करना चाहिए।
बैंगन एवं मूली नहीं खाना चाहिए।
सावन माह में महादेव को गाय का कच्चा दूध चढ़ाना बेहद शुभ होता है मगर स्वयं कच्चे दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
इस माह में पान-सुपारी भी न खाएं।
सावन माह में शहद का सेवन भी वर्जित बताया गया है।
अधिक खट्टी एवं मीठी चीजें भी नहीं खानी चाहिए।